E-Paperhttps://pathaknewsnetwork.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

रिजर्व पुलिस लाइन्स सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 05 पुलिस कर्मियों की स सम्मान हुई विदाई

रिजर्व पुलिस लाइन्स सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 05 पुलिसकर्मियों की ससम्मान हुई विदाई

बाराबंकी। दिनांक 31.03.2025 को जनपद बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 05 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नरायण सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए उ0नि0 ना0पु0 उदय प्रताप सिंह, उ0नि0 ना0पु0 श्री राम सिंह, उ0नि0(रेडियो) धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, उ0नि0 (लिपिक) श्रीमती राजरानी, 5. लीडिंग फायरमैन लालचन्द्र प्रसाद को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उक्त विदाई कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
इसी क्रम में शायंकाल सन्ध्या की बेला में हैदरगढ़ में अजय त्रिपाठी कोतवाल की अगुवाई में सुंदरकांड का पाठ तथा श्रीराम के पुनः बिदाई समारोह में माननीय एसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा गीता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए सेवा मुक्त किया गया एवं नवनिर्मित सभी आधुनिक तकनीकी से लैस सभागार का शुभारंभ एसपी दिनेश कुमार व एएसपी अखिलेश नारायण द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने अवधी भाषा में अपनी बात कह कर अवध क्षेत्र की शान बढ़ाई व प्रलयंकर महान कवि तथा
शिवकिशोर खंजन कवि ने अपनी प्रस्तुतियों से पुलिस महकमे को सराहा। इसी क्रम में रामदेव सिंह ब्लॉक प्रमुख प्र०नि० एवं अरुण शुक्ला प्रधान त्रिवेदीगंज आलोक तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष महेश नारायण अग्रवाल सभासद हैदरगढ़ आदि दर्जनों लोगों ने एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुकेट अंगवस्त्र एवं श्री राम भगवान की तस्वीरें देकर सम्मानित किया। उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय सम्मानित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि बिना किसी भाई के लोग पुलिस कप्तान के पास आसानी से पहुंच जाते हैं। पुलिस बल उनकी सहायता के लिए प्रत्येक क्षण तत्पर रहता है। बाराबंकी जनपद में आतंकियों माफियाओं का राज धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है। पुलिस बल लगातार अपनी सक्रियता के कारण सफलता प्राप्त करने में जुटी है। उन्होंने पूरे जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण रहने के लिए अपील की और भारत माता की जय वंदे मातरम का नारा लगाते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया। आपको बता दें किउपरोक्त कार्यक्रम के उपरांत भव्य स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!