देशयुवायूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

करणी सेना भारत के जिला प्रभारी किसान मोर्चा अमेठी बने सुरेन्द्र प्रकाश सिंह

शुकुल बाजार अमेठी। करणी सेना भारत के जिला प्रभारी किसान मोर्चा अमेठी बने सुरेन्द्र प्रकाश सिंह को समर्थकों ने बधाईयां प्रेषित की।आपको बताते चलें कि जनपद अमेठी के विकास क्षेत्र शुकुल बाजार अंतर्गत पूरे शिवा सिंह निहालगढ़ सैदापट्टी निवासी सुरेंद्र प्रकाश सिंह को करणी सेना भारत से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू भैया और सनी सिंह राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह की संस्तुति पर जिला प्रभारी किसान मोर्चा अमेठी नियुक्त किया गया।जहां सुरेंद्र प्रकाश सिंह के सामाजिक कार्यों को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें ये जिम्मेदारी प्रदान की गई है।करणी सेना भारत के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह ने बताया कि अमेठी जिला प्रभारी किसान मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए जुझारू निष्ठावान व संघर्ष शील कार्यकर्ता की जरूरत थी जिसे सुरेंद्र प्रकाश सिंह ने पूरा किया।वही करणी सेना भारत के जिला प्रभारी किसान मोर्चा अमेठी बनने पर सुरेंद्र प्रकाश सिंह को उनके समर्थक बधाईयां प्रेषित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!