Uncategorized

भगत सिंह जिंदा होते तो आज डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन करते – ब्रज मोहन वर्मा

शहीद भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

बाराबंकी। भगत सिंह अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ लडने वाले महान योद्धा थे लेकिन आज डबल इंजन की सरकार अंग्रेजी- अमरीकी सम्राज्यवाद की प्रतिनिधि सरकारें है। सत्तारूढ़ दल के विधायक भी कह रहे हैं कि उ प्र की सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। यह विचार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शहीद भगत सिंह राजगुरु सहदेव की शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के विधायक ने काला जादू कर दिया गया है इसलिए सरकार पंगु है। पार्टी सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि आज भगत सिंह जिंदा होते तो निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकारों को उखाड़ फेंकने का आवाहन कर रहे होते। राज्य परिषद सदस्य परवीन कुमार ने भगत सिंह और उनके साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी कि जब साम्प्रदायिक सरकारों को हटा कर किसानों और मजदूरों की सरकार बनानी होगी। श्रद्धांजलि सभा में किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह सह सचिव शिव दर्शन वर्मा पवन कुमार अमर सिंह प्रेम चंद वर्मा नैमिष कुमार सिंह महेंद्र यादव दीपक शर्मा सच्चिदानंद संदीप तिवारी विवेक सिंह परमेंद्र कुमार वर्मा आदि प्रमुख लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!