E-Paper
सचिन दरोगा की तत्परता से बची राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान,
घर के सामने बने इमामबाड़े के अंदर कुएं में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर गिर गया

अंकुर त्रिपाठी,
हैदरगढ़ (बाराबंकी) : तहसील क्षेत्र हैदरगढ़ के ग्राम गढ़ी निवासी इसरार हुसैन ने शनिवार दोपहर हरख रेंज के वन दरोगा सचिन पटेल को सूचना दी की मेरे घर के सामने बने इमामबाड़े के अंदर कुएं में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर गिर गया है जिसको वन विभाग की टीम को भेजकर निकाला जाए वरना इसकी मृत्यु हो जायेगी ! सूचना मिलते ही हरख रेंज के तेजतर्रार वन दरोगा सचिन पटेल ने तेज हो रही बारिश के बीच कमलेश व टीम के अन्य सहयोगियों को मौके पर भेजकर कठिन परिश्रम के बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर को बाहर निकाला गया जिससे राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बच पाई ग्रामीणों ने इस सराहनीय कार्य की वन दरोगा व वन विभाग को धन्यवाद दिया इस मौके पर इसरार हुसैन जमील सनी नेवाज़ राधे कुंवर राजेश राजू आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



