Uncategorized

गणेश उत्सव प्रतिमा विसर्जन हुआ

गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य विसर्जन यात्रा

हैदरगढ़ बाराबंकी- गणेश महोत्सव पर 10 दिनों तक चली पूजा अर्चना के बाद 11वें दिन नगर के सब्जी मंडी वार्ड से गणेश विसर्जन शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। शोभा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड दिखाई दी। डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर पूरे कस्बे को भक्तिमय कर दिया। गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
नगर के सब्जी मंडी वार्ड निवासी पूर्व सभासद विपिन साहू के आवास पर विराजे गणपति की पूजा अर्चना के बाद लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे से होकर निकली यह भव्य विसर्जन यात्रा तहसील मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर गोमती नदी के औसानेश्वर घाट पर पहुंची। जहां पर विधिवत मंत्रोपचार के बाद गणेश प्रतिमा का गोमती नदी में विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन यात्रा में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालु गणेश जी के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।यात्रा के दौरान प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा था। विसर्जन यात्रा में विपिन साहू के अलावा चेयरमैन आलोक तिवारी, लाला लक्ष्मी नारायण साहू, संतोष साहू, जय नारायण साहू, मुन्नू साहू, विक्की वैश्य, जितेंद्र सिंह, देवी, रवि साहू, नन्नू सैनी, विज्ञान मिश्रा, गुड्डू साहू, सौरभ अग्रवाल, सुरेंद्र सोनी, रिशु मिश्रा, कार्तिक, आराध्या, इश्यू, मीनाक्षी, प्रीति साहू, रामलाल, संतोष कुमारी आदि शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!