आदिल खान की अध्यक्षता में भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक हुई संपन्न
जिसमें जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

हैदरगढ़ बाराबंकी- आज दिनांक 07/10/2025 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ में मासिक बैठक ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर पर गरिमामय उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह व तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसका संचालन न्याय पंचायत अध्यक्ष पलिया राम बहादुर मौर्या ने किया, बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने कहा पिछले महीने यूरिया खाद्य की लेकर किसान दर दर की ठोकरें खाते रहे,आगे आने वाले समय डी ए पी व एन पी के जब अभी समितियों पर उपलब्ध नहीं है, तो कुछ दिनों बाद जब किसानों को जरूरत पड़ेगी तो किसानों को कैसे उपलब्ध करा पाओगे , नहरों व माइनरों की सफाई करा करके टेल तक पानी पहुंचाया जाए, तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत में जल मिशन शक्ति के तहत जगह-जगह पर पानी की टंकियां बनाई जा रही है लेकिन जल मिशन वालों ने गांव में आने-जाने के रास्तों को क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे किसानों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है !
जल मिशन वाले जो भी रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं उन रास्तों की मरम्मत करवा करके सही करवाने का काम करें जिससे किसानों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खान ने कहा कि इस समय किसान रात रात जाग कर अपने अपने घरों की रखवाली करते है, फिर भी चोरिया रुकने का नाम नहीं ले रही एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई , जिससे किसान आम जनमानस में काफी आक्रोश बना हुआ है, विकासखंड हैदरगढ़ के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतो में नालियों की सफाई कराई जाए वह जर्जर मार्गों की मरम्मत करवा करके उनको सही करवाया जाए , बैठक में उपस्थिती ब्लॉक अध्यक्ष त्रिवेदी के सचिन पांडे , ब्लॉक संगठन मंत्री बृजमोहन रावत , नया पंचायत अध्यक्ष पलिया राम बहादुर मौर्या , ग्राम अध्यक्ष शिवमोहन, ग्राम अध्यक्ष सतगुर रावत, ग्राम अध्यक्ष भगवानदीन रावत , ग्राम अध्यक्ष अशरफ अली , ग्राम अध्यक्ष केशवराम रावत, ग्राम अध्यक्ष लालू यादव,ग्राम अध्यक्ष उदय राज सिंह ,ग्राम अध्यक्ष जग प्रसाद रावत , ग्राम अध्यक्ष महिला राजवती , ग्राम अध्यक्ष महिला फूल कली , ग्राम अध्यक्ष महिला सुखदेई, ग्राम अध्यक्ष महिला धुर पता, ग्राम अध्यक्ष महिला जगदे ई, केवला, गुड्डा , राम अभीलाख ,सालिकराम, रमपता,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे!




