E-Paperhttps://www.aaptk.inखेलटॉप न्यूज़युवायूपी

के.डी सिंह बाबू ने हॉकी इण्डिया को दिलाई वैश्विक पहचान: गोप

जयंती पर आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने ‘बाबू’ को ‘भारत रत्न’ देने की उठाई मांग

[पुलिस लाइन चौराहा और गांधी भवन में के.डी. सिंह बाबू की प्रतिमा पर खेल प्रेमियों ने की पुष्पांजलि]

 

बाराबंकी। महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब ने सोमवार को भारतीय हॉकी के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक कुंवर दिग्विजय सिंह ‘के.डी. सिंह बाबू’ की 104वीं जयन्ती पर याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपने अद्भुत खेल कौशल और नेतृत्व से भारत की हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, महात्मा गांधी स्पोटर्स क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा, क्लब के अध्यक्ष एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी सलाउद्दीन किदवई ने पुलिस लाइन चौराहा स्थित के.डी. सिंह बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने केन्द्र सरकार से के.डी सिंह बाबू को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि के.डी. सिंह बाबू जैसे महान खिलाड़ियो ने भारतीय हॉकी की उस नींव को मजबूत किया, जिस पर आज भी देश की खेल परंपरा गर्व से खड़ी है। हॉकी इण्डिया को वैश्विक पहचान दिलाने वाले देश के दिग्गज खिलाड़ी के.डी. सिंह बाबू को केन्द्र सरकार भारत रत्न देकर नई पीढ़ी को हॉकी से जोड़नें का काम करे। श्री गोप ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा से ही खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते है। उन्होंने लखनऊ में इकाना स्टेडियम बनाकर इसकी शुरूआत की थी। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार के बनते ही खेल और खिलाड़ियों को स्वर्णिम काल वापस आएगा। वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सलाउद्दीन किदवई ने बताया कि के.डी. सिंह बाबू न केवल मैदान पर अपनी कलात्मक ड्रिब्लिंग और सटीक पासिंग के लिए जाने जाते थे, बल्कि उन्हें ‘मेजर ध्यानचंद’ का उत्तराधिकारी भी कहा जाता था, जिन्होंने भारत की स्वर्णिम परंपरा को आगे बढ़ाया। क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने कहा कि जनपद में युवा खिलाड़ियों के लिए एक अतिरिक्त मिनी स्टेडियम की आवश्यकता है, लेकिन सरकार और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बहुत सी ऐसी प्रतिभाएं हैं जिन्हें अवसर और सुविधाएं न मिलने के कारण वह खेल से दूर हो रहे है। इस अवसर पर सभासद अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता फर्रूख मोबिन एडवोकट, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शऊर कामिल किदवई, समाजसेवी मो उमेर किदवई, भाजपा नेता सतीश जायसवाल, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, सत्यवान वर्मा, विजय कुमार सिंह मुन्ना, नन्हें भाई, साकेत मौर्य, हशमत अली गुड्डू, अशोक जायसवाल, अंकित शर्मा, आर्यन, महफूज, नैतिक, नितिन, संतोष रावत, रंजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जयंती पर खेला गया मैत्री हॉकी मैच

बाराबंकी। के.डी. सिंह बाबू की 104वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में एक मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला सोमवार को सुबह बंकी स्थित खेल मैदान पर खेला गया, जिसमें जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा और स्कोर 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद परिणाम का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें जूनियर टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन पासिंग, डिफेंस और गोलकीपिंग का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!