आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का हुआ नुकसान,बाल बाल बचे परिवारी जन

हैदरगढ़ बाराबंकी। 3 जनवरी को भारी बरसात के चलते नगर पंचायत हैदरगढ़ के कोठी वार्ड विजई हनुमान मंदिर के निकट रंजीत व्यवसायिक के यहां सुबह आकाशीय बिजली गिरने से तिमंजले मकान का ऊपरी जीना की कोठरी ध्वस्त हो गई आपको अवगत करा दें कि धमाका इतना तेज था कि जिससे सारे घर के बच्चे एवं घर में उपस्थित दर्जनों लोग दहशत में आ गए यहां तक की मोहल्ले वाले भी सहम गए। कुछ समय बाद लोगों ने छत पर जाकर देखा तो उपरोक्त हालात नज़र आई जिससे घर की वायरिंग लाइट समेत लाखों का नुकसान बताया गया बिजली के खंभे से केबल कट गई थी जिससे किसी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई। सूत्रों द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची दैनिक दर्शन टीम मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।और क्षेत्रीय सभासद रामगोपाल यादव ने बताया कि ईश्वर की कृपा से एक बड़ी घटना होते होते बची फिर हाल किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। बस लाखों की संपत्ति बिजली वायरिंग आदि का नुकसान हुआ है। धमाका इतना तेज था कि छत की स्लेप में बड़े-बड़े होल हो गए। और मलबा छोटे-छोटे टुकड़ों में बिखर गया।




