E-Paperhttps://www.aaptk.inक्राइम

शराब के नशे में जमीन को लेकर बेटे ने मां का गला दबाया दी गलियां शिकायत

बाराबंकी। जनपद के असन्द्रा थाना अंतर्गत ग्राम बहादुर नगर में शराब के नशे में एक बेटे ने आपनी माँ से गाली गलौच कर मारपीट किया. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

प्रार्थिया प्रेम कुमारी ने पुलिस को बताया कि 2 फरवरी 2026 के रात करीब 09.00 बजे जब वह घर में खाना बनाने के लिये आग जला रही थी, तभी उसी समय उसका बड़ा बेटा मनोज तिवारी व पत्नी बिट्टू उम्र 30 वर्ष शराब के नशे में आया, बोला कि तुम्हे अपनी जमीन पर पैर नहीं रखने देंगे

ऐसा कहने पर प्रेम कुमारी, इतना बोलने पर मनोज तिवारी व पत्नी बिट्ट गंदी-गंदी गालियां व गला दबा कर मरने लगे व जान से मारने कि धमकी देते हुये से मारपीट गाली गलौच किया. जिसके कारण प्रार्थिया प्रेम कुमारी घर में छिप गई.

उसके बाद आरोपी मनोज तिवारी व पत्नी बिट्ट अपने पिता के पास घर तरफ गया, जहाँ वह अपने पिता को घर को बेचा है, कहकर उसको भी गंदी-गंदी गालिया जान से मारने की धमकी देते हुये डंडा से मारपीट करने घर आ गया, और फिर से अपनी माँ प्रेम कुमारी को मारने पीटने के लिये खोजने लगा.

 

मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है प्रेम कुमारी ने असन्द्रा थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है असन्द्रा थाना प्रभारी इस मामले को संज्ञान में ले ताकि पीड़ित महिला को न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!