E-Paperhttps://pathaknewsnetwork.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifशिक्षा
Trending
हर संभव शिक्षा को जागृत करने में लगे रहते हैं डॉ. संजय सिंह
पढ़े विश्वविद्यालय बढे विश्वविद्यालय कार्यक्रम का एमकेडीपी लॉ कॉलेज मकनपुर में हुआ समापन


सभी को पठन-पाठन अभियान से जोड़ने एवं शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय द्वारा “पढ़े विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय” अभियान को प्रारंभ किया गया। पुस्तक वाचन कार्यक्रम के समापन के पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित विषय–”नशा मुक्ति एवं दहेज उन्मूलन” की विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं अभिभावकों द्वारा शपथ ली गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय, शिक्षक डॉ० नित्यानंद बाजपेई, श्री ऐनुल इस्लाम, सुश्री सरिता द्विवेदी, श्री जितेंद्र पांडेय, श्री दिनेश कुमार यादव, श्री अर्जुन सिंह यादव, श्री धीरज यादव एवं विद्यार्थीगण आशीष, अंकित, अभिजीत, श्लोक, गायत्री, शुभांगी, मनीषा, जूही, करन, नीरज, स्वाती, शिवम पटेल, अंश, चांदनी, शिवानी आदि ने प्रतिभाग किया।