बहुता धाम मे भक्तों ने बड़ी संख्या मे पहुंचकर कथा श्रवण किया

हैदरगढ़ बाराबंकी- विकास खंड त्रिवेदीगंज अन्तर्गत ग्राम सभा बहुता धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर बहुता धाम मे भक्तों ने बड़ी संख्या मे पहुंचकर कथा श्रवण किया आचार्य किंकर जी ने बताया की यह कथा सामूहिक रूप से की जा रही है जिसका उद्देश्य आम जनमानस को सुख, संपत्ति, ऐश्वर्य प्राप्त हो और रोग, शोक, से मुक्ति प्रदान हो क्योंकि हर व्यक्ति श्रीमद् भागवत कथा नहीं करा सकता इसलिए हम सभी मिलकर यह श्रीमद् भागवत सामूहिक रूप से कर रहे है ताकि हमारे गांव के प्रत्येक व्यक्ति को कथा का पुण्य लाभ मिल सके कथा के तृतीय दिवस पर प्रख्यात कथा व्यास श्री रामानुजाचार्य जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा भक्तों को श्रवण करायी गई इस अवसर पर आचार्य धर्मेंद्र मिश्र किंकर, जटा पाण्डेय, राम कमल तिवारी, हरिमोहन मिश्र,अवधेश शुक्ला,सोनू बाजपेई, राज अवस्थी, महेंद्र मिश्रा, शोभित त्रिपाठी, विकास पाण्डेय, मोहित मिश्र,राज पाण्डेय, विकास बाजपेई, प्रभात बाजपेई, कुंजबिहारी पाण्डेय, दुर्गेश सिंह, शिवम सिंह,राममूर्ति मौर्य एवं सैकड़ों की संख्या मे भक्त जन एवं महिलाएं भागवत कथा मे सम्मिलित हुई




