सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ से पहले किया गया कलश पूजन

हैदरगढ बाराबंकी – ग्राम सभा बहुता धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस पर श्री कालिका मंदिर मे दर्शन कर आदि गंगा मां गोमती के पावन जल को भरकर श्री अवसानेश्वर महादेव भगवान का पूजन दर्शन कर जलाभिषेक किया और वहां से श्री कालिका मंदिर बहुता धाम में मुख्य कलश को स्थापित किया गया और मां कालिका मंदिर श्री पाचों शबीर बाबा के प्राचीन शिव मंदिर एवं श्री किंकरेस्वर महादेव मंदिर मे दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पुनः सभी भक्त कलश यात्रा लेकर कथा स्थल पर पहुंचे आचार्य किंकर जी ने बताया की श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ दिनांक 4 अगस्त दिन सोमवार साय 7 बजे से रात्रि 10 बजे दिनांक 10 अगस्त दिन रविवार तक होना है
एवं पूर्णाहुति 11 अगस्त दिन सोमवार को प्रसाद वितरण किया जायेगा प्रख्यात कथा व्यास श्री रामानुजाचार्य जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा भक्तों को श्रवण करायी जाएगी इस कलस यात्रा के अवसर पर आचार्य धर्मेंद्र मिश्र किंकर, जटा पाण्डेय, रामकमल तिवारी,अवधेश शुक्ला सोनू बाजपेई, राज अवस्थी, महेंद्र मिश्रा, शोभित त्रिपाठी, विकास पाण्डेय, मोहित मिश्र,राज पाण्डेय, विकास बाजपेई, प्रभात बाजपेई, कुंजबिहारी पाण्डेय राममूर्ति मौर्य एवं सैकड़ों की संख्या मे भक्त जन एवं महिलाएं कलस यात्रा मे सम्मिलित हुई




