भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक कुंवर बहादुर एवं आदिल खान की अध्यक्षता में हुआ संपन्न

हैदरगढ़ बाराबंकी- आज दिनांक 07/08/2025 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ में मासिक बैठक ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर पर गरिमामय उपस्थित तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसका संचालन युवा ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद रावत ने किया, बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि हैदरगढ़ के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायत में गंदगी से नालियां पटी हैं जिसके कारण बारिश का पानी गांव मे लोगों के घरों में वा रास्ते में भरा रहता हैं जिसे तत्काल प्रभाव से साफ कराई जाय/
अगली कड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खान ने कहा बरसात का मौसम चल रहा है किसी भी गांव में ब्लीचिंग पॉवडर व फिनायल का छिड़काव नहीं हुआ है जिसे तत्काल प्रभाव से करवाया जाए,
अगली कड़ी में युवा ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद रावत ने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है आज तक पशुओं में मुंह पका, खुर पका का टीका नहीं लगाया गया जिसे तत्काल प्रभाव से घर घर जाकर पशुओं को टीका लगाया जाए इन सभी बिंदुओं पर आज खण्ड विकास अधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया अगर समय रहते सभी बिंदुओं पर कार्य नही हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जल्द ही ब्लॉक का घेराव किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । मासिक बैठक व ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खान, तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह युवा ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद रावत, काशी प्रसाद, केशराम, बसंत यादव, गुरुडेई, गुन्जन, भीखा, रामजन्म, चंद्र भान,तेज बहादुर, बाबूराम, साबिर अली, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




