Uncategorized

खाद संकट से किसान बेहाल बीकेयू

(टिकैत) ने SDM को सौंपा मांगपत्र, चेताया आंदोलन का!

हैदरगढ़ बाराबंकी- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ ने शुक्रवार को खाद की किल्लत को लेकर जमकर हल्ला बोला। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरी रामपाल के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव संतोष सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामदेव, महासचिव राजेश कुमार यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद राइस, संगठन मंत्री केसरी नन्दन सहित भारी संख्या में किसान उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ को ज्ञापन सौंपा।
किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में यूरिया खाद के लिए समितियों पर 700 किसानों की लाइन लगती है, लेकिन टोकन मात्र 100 को मिलता है। प्राइवेट दुकानदार मनमानी कर रहे हैं – ₹520 बोरी पर जिंक व सल्फर जबरन थोपकर महंगे दाम वसूल रहे हैं।

बीकेयू नेताओं ने मांग की कि—
हर समिति पर स्थाई सचिव नियुक्त हों ताकि रोजाना खाद का वितरण हो सके।
प्राइवेट दुकानदारों को सरकारी रेट पर ही खाद बेचने की सख्त हिदायत दी जाए।
किसानों की मर्जी के बिना जिंक या सल्फर जबरन न लगाया जाए।
अवैध वसूली करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

बछरावां रोड स्थित आईएफएफडीसी सेंटर रानापुर पर भी 600 बोरी खाद का वितरण सचिव की आधार अपडेटिंग न होने से अटका है। इस पर उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि शाम तक अप्रूवल कराकर कल से वितरण शुरू कराया जाएगा।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में खाद संकट का समाधान नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर जोरदार आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस मौके पर रामनिवास वर्मा, लक्ष्मी नारायण, फूलचंद, गुरु प्रसाद, कन्हैयालाल, शिवमंगल, कमलेश, तुलसीराम, राजेश, राम पलटन, शिवबहादुर, बाबूराम, रामनाथ, श्रीराम, रजनीश, गोविंद, देवी शरण, राजकुमार, महेंद्र यादव, अयोध्या प्रसाद, अजमत अली समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!