E-Paperhttps://www.aaptk.inखेलयूपीलोकल न्यूज़

पी.एम.श्री.राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैदरगढ़ में हुआ करियर मेला वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन

हैदरगढ़ बाराबंकी- आज दिनांक 31-01-2026 को पी.एम.श्री. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर मेला ,वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया तथा साथ ही मेधावी छात्राओं हेतु प्रतिभा सम्मान व पुरा-छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया ।

विद्यालय के प्रांगण को छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगी रंगोलीयों और फूलों से बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय बैजनाथ रावत जी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति , माननीय विधायक हैदरगढ़ श्री दिनेश रावत जी , ब्लॉक प्रमुख त्रिवेदीगंज श्री सुनील सिंह जी, हैदरगढ़ चेयरमैन श्री आलोक तिवारी जी जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी श्री ओ.पी.त्रिपाठी जी ,श्री अशोक सिंह भा.कि.यू. तहसील अध्यक्ष, श्री राजू द्विवेदी सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार महोदय , संतोष श्रीवास्तव भाजपा महामंत्री, श्री मोहित मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष विभिन्न राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य गण, विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ एवं अन्य कई गणमान्य जन उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की भूरी भूरी सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी द्वारा फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें नृत्य, संगीत और करियर मेले से संबंधित नाटक आदि विविध कार्यक्रम शामिल थे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने सिंदूर आपरेशन नशामुक्ति व अन्य सामाजिक कुरीतियों पर सामाजिक संदेश भी दिए। प्रधानाचार्य श्री मती पूनम कनौजिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय में संचालित समस्त विभागीय कार्यक्रमों उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को मेडल ट्राफी प्रशस्तिपत्र एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने अपने भाषण में छात्रों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक जी ने छत्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के संबंध महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किया तथा अन्त में माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जी द्वारा वार्षिकोत्सव के इस भव्य आयोजन हेतु विद्यालय प्रशासन को बधाई दी गई। मंच का संचालन कुमारी मोहिनी द्विवेदी जी द्वारा किया गया उत्सव का समापन प्रधानाचार्य के उद्बोधन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!