सरकारी बंजर भूमि खाली कराने के आदेश के बाद भी भू-माफियों का कब्जा,
हैदरगढ़/बाराबंकी : तहसील क्षेत्र के कन्हूपुर गांव में सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा हटवाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र देने के बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों को जगह खाली कराए जाने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक जमीन कब्जा मुक्त नही कराया गया है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की सुस्त कार्य शैली देखते हुए सामुहिक रूप से जिलाधिकारी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सरकारी जमीन खाली करवाए जाने की मांग किया है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि कान्हूपुर ग्रामसभा में स्थित भूमि गाटा संख्या 148 रक्बा 0.153 हे0 जो आबादी के खाते में दर्ज है जो सड़क से सटी होने के कारण वेश किमती भूमि है जिस पर बिना किसी अधिकार के अवैध रुप से भू-माफियाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया है। ग्राम प्रधान रिंकू पाल ने बताया कि बंजर जमीन से कब्जा हटवाए जाने को लेकर तहसील समाधान दिवस में ग्रामीणों द्वारा सामुहिक रूप से प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र देने के बाद राजस्व टीम मौके पर आई और जमीन का चिंहाकन कर लाल झंड़ी लगवा दिया और कब्जेदारो को सरकारी जमीन से जल्द से जल्द कब्जा हटवाए जाने की बात कह कर चले आए, राजस्व टीम के जाने के बाद भूमाफियाओं ने जमीन से कब्जा नही हटवाया और जो सरकारी झंड़ी लगवाई गई थी उसे भी उखाड़ कर फेक दिया। ग्राम प्रधान ने इसकी भी शिकायत किया। जिसके बाद बुधवार को पुनः राजस्व टीम मौके पर गई और बिना कार्यवाही के वापस चली आई। राजस्व विभाग के सुस्त कार्य शैली के चलते ग्राम प्रधान रिकू पाल ने गुरूवार को जिलाधिकारी बाराबंकी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर ग्रामसभा की सरकारी जमीन खाली करवाए जाने की मांग किया है।




