E-Paper

नगर प्रशासन की तानाशाही का खामियाजा भुगत रहा ब्रह्मनान वार्ड

हैदरगढ़ बाराबंकी लगातार बारिस बनी नगर पंचायत हैदरगढ़ के ब्रह्मनान वार्ड वासियों की मुसीबत आपको बताते चलें कि ब्रह्मनान वार्ड में स्थित टिकैता तालाब जब बरसात के कारण भर जाता था। तब यह पानी धनी सिंह की चक्की के बगल से होते हुए दिनेश जनरल स्टोर के सामने बछरावां रोड पर बने सैफन से होते हुए सुभाष वार्ड में बने नाले के माध्यम से बछरावां चौराहे के निकट रायबरेली रोड पर बनी मीट मार्केट के बीच से होते हुए घोसियाना वार्ड से निकलकर पूरे मितई स्थिति झील को निकल जाता था। जिससे ब्रह्मनान वार्ड वासियों को राहत मिल जाती थी।

अभी हाल ही में हुए सुभाष वार्ड में सीसी रोड के निर्माण के चलते नाला ऊंचा कर दिया गया। संबंध में वार्ड वासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया गया। तब उन्होंने कहा कि हम इस संबंध में अधिशासी अधिकारी को भेज देंगे और वे जाकर के देख लेंगे और नाले का निर्माण पानी के बहाव को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। बात फिर भी न बनने पर पुनः जब बात की गई तब अध्यक्ष महोदय ने फिर कहा कि हमने अधिशासी अभियंता से बात कर ली है वे जाकर के देख लेंगे फिर भी मामला जीवन का क्यों रहा तीसरे दिन बात करने पर अध्यक्ष महोदय ने कहा कि नाले का निर्माण सही रूप से करवा दिया गया है। अब भविष्य में कभी दिक्कत नहीं बनेगी। जबकि नगर प्रशासन इस बात को भलीभांति जानता था कि जब-जब नगर में कहीं दिक्कत होती है तब नगर पंचायत के कर्मचारियों को ही लगाया जाता है चाहे पंपिंग सेट के माध्यम से जल निकासी हो या नाले की सफाई।

आज स्थिति यह है कि नगर पंचायत कर्मचारी दयाशंकर के घर में पानी भरने के पूरे पूरे हैं चंद तो वहीं पर नगर पंचायत कर्मचारी अंकित कश्यप के घर में भी जाने को हो रही परेशानी। वहीं पर मोहर्रम अली, मोहन गोस्वामी, दिलीप गोस्वामी, रोशन अली, रवि शंकर शर्मा, मोहम्मद मुईन अहमद, सलीम मिस्त्री, अश्वनी शुक्ला, विनोद गुप्ता, सुरेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह (लल्ला)  राम कैलाश पाठक, लवलेश पाठक, भोलानाथ पाठक एवं नगर पंचायत सुबेहा कर्मचारी राजेश तिवारी का घर से हुआ निकलना दुश्वार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!