E-Paper
Trending

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हुई गोली मारकर हत्या आक्रोशित पत्रकारों ने तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

बाराबंकी : सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिन दहाड़े

गोली मारकर हत्या को लेकर स्थानीय पत्रकारों में रोष व्याप्त है। सोमवार को पी डब्लू डी गेस्ट हाउस परिसर में बैठक करके सीतापुर में हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या की घोर निंदा की गई। शासन से मांग की गई कि घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उनके परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। पत्रकार के हत्यारे को फांसी देने व मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला कर नारेबाजी करते हुए तहसीलदार कविता ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। आरोपियों की गिरफ्तारी व फांसी की सजा देने तथा मृतक आश्रित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। इस मौके पर पत्रकार ओम प्रकाश मौर्या, एसपी सिंह,दिलीप तिवारी,शिवम अवस्थी,प्रहलाद शुक्ला, मुन्ना सिंह,रजनीश सिंह,राम करन सिंह ,अरविंद यादव,नृपेन्द्र तिवारी,सुधीर शर्मा,अंकित मिश्रा,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, इदरीस,अनिल पाठक,अमन शर्मा,महेंद्र प्रताप सिंह, वेद प्रकाश तिवारी,संतोष सिंह, अरविन्द वर्मा,सहित कई दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!