E-Paperhttps://www.aaptk.inमध्य प्रदेश
पत्रकार कल्याण परिषद ने सांसद क़ो ज्ञापन सौपा: पत्रकार सुरक्षा की मां

पत्रकार कल्याण परिषद ने सांसद क़ो ज्ञापन सौपा: पत्रकार सुरक्षा की मांग
सतना मध्य प्रदेश। दुर्भावनावश पत्रकारों के खिलाफ कायम किये जा रहे फर्जी मामले तथा पत्रकारों के विरोध में हो रहे षड्यंत्र से आहत पत्रकार कल्याण परिषद ने सतना सांसद माननीय गणेश सिंह जी को ज्ञापन देकर पत्रकारों को सुरक्षा और संरक्षण देने की मांग की। ” सांसद महोदय ने भरोसा दिलाया कि ईमानदार पत्रकारों के साथ अन्याय नहीं होगा ” ईमानदार पत्रकारों के विरुद्ध हो रहे फर्जी मनगढ़ंत मुकदमों और प्रताड़ना के विरोध में पत्रकार कल्याण परिषद प्रदेश व्यापी अभियान चलाएगा जिसकी शुरुआत 31 जनवरी 2026 को सतना से की गई। पत्रकार कल्याण परिषद ने सभी पत्रकार साथियों से आग्रह किया है कि अपने कर्तव्य का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे।




