रामनवमी पर मां मनसा देवी मंदिर पर हुआ कन्या पूजन व विशाल भंडारा
हैदरगढ़/बाराबंकी शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिवस पर विकास खण्ड हैदरगढ़ के खरसतिया ग्राम स्थित मां मनसा देवी मंदिर पर कन्यापूजन व उसके ठीक बाद भंडारे का आयोजन किया गया जो अनवरत देर शाम तक चलता रहा! भक्तों ने बड़ी संख्या मे प्रसाद ग्रहण किया!
पूड़ी छोला और हलवा का मनमोहक प्रसाद सभी ने ग्रहण किया! इसमें बड़ी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया! लोगों ने बताया कि मां मनसा देवी मंदिर मे आने वाले प्रत्येक भक्त मां की उपासना करते हैं और प्रसाद पाते हैं, यहाँ लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता! इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि रामभीख त्रिवेदी, रवि कुमार अवस्थी, अंजनी अवस्थी, रेनू अवस्थी, गोमती प्रसाद अवस्थी, उमेश अवस्थी, राजीव त्रिपाठी, यज्ञ शंकर त्रिवेदी, छुन्नू अवस्थी, कामेंद्र अवस्थी, राजेश अवस्थी, केसर बक्श सिंह, अनुराग सिंह, उमाशंकर द्विवेदी, धीरज अवस्थी, किशन अवस्थी, हरिओम अवस्थी,डा. सरयू प्रसाद शुक्ला, मुन्ना अवस्थी, सत्यम अवस्थी, रमेश अवस्थी, कमलेश अवस्थी,देव अवस्थी, समेत सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे!



