थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा 07 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार,
कब्जे से चोरी/निशांदेही पर बैट्री, पटिया, सेटरिंग पाइप व नकदी आदि सामान एवं घटना में प्रयुक्त 03 अदद वाहन बरामद

बाराबंकी : अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.03.2025 को थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से 07 शातिर चोरों 1.कृष्णा रावत पुत्र नरेश, 2. गुलफाम, 3. कुतुबद्दीन पुत्रगण कमरूद्दीन निवासीगण ग्राम अंसार नगर थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी 4. संदीप पुत्र सतीराम, 5. पप्पू यादव पुत्र राम स्वरूप यादव निवासीगण ग्राम बहरौली थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी, 6. आसिफ, 7. राशिद पुत्रगण एनुलहक निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को इण्डस्ट्रीयल एरिया थाना कुर्सी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी के 10 अदद बैट्रा, 03 अदद पटिया ट्रैक्टर, 06 अदद पाइप सटरिंग, 17,200/- रूपये नकद, 06 अदद मोबाइल फोन, 15 अदद रिंच व घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकप UP 32 NN 5982, दो अदद मोटर साइकिल स्पेलन्डर नं0 UP 32 NV 6351 व पैशन नं0 UP 32 HD 6239 बरामद किया गया।
पूंछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण गांव-कस्बों में रेकी करने के पश्चात चिन्हित घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर व डम्फरों से सामान चोरी की घटना कारित करते हैं एवं चोरी के सामान को कबाड़ियों (राशिद एवं आसिफ) के दुकान पर सस्ते दामों में बेच देते है। अभियुक्तगण ने 01 दिन पूर्व थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम बहरौली में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैट्री चोरी किए थे एवं 02-03 दिन पूर्व अनवारी अण्डर पास सर्विस लेन पर खड़े डम्फरों से कई बैट्री चोरी किए थे, जिसके सम्बन्ध में थाना कुर्सी पर क्रमशः मु0अ0सं0 84/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 व मु0अ0सं0 85/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत है।




