E-Paper

बस्ती में जन्मा विचित्र बच्चा, देखकर दहशत में आए डॉक्टर,

 

Vijay Kumar Pathak up head

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में अस्पताल में जन्मे एक नवजात बच्चे ने सभी को हैरान कर दिया है। बच्चे का रूप इतना असामान्य है कि जन्म के बाद उसे देखकर डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ भी कुछ पल के लिए सहम गया। बच्चे की त्वचा, चेहरे और शारीरिक बनावट सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग है, जिस कारण पहली नजर में उसे देखकर लोग एलियन जैसा होने की बातें करने लगे।

डॉक्टरों के अनुसार यह मामला दुर्लभ हार्लेक्विन बेबी सिंड्रोम से जुड़ा हो सकता है। बच्चे की त्वचा असामान्य रूप से मोटी, फटी हुई और खिंची हुई दिखाई दे रही है, जिससे आंखें और होंठ भी अलग तरह से नजर आ रहे हैं। इस स्थिति के चलते डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पूरी तरह सतर्क हो गए हैं।

फिलहाल बच्चे की बायोप्सी, केयरिया टाइमिंग और अन्य मेडिकल जांचें कराई जा रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक बच्चे की यह हालत प्रोटीन और म्यूकस के निर्माण में गड़बड़ी तथा त्वचा संबंधी आनुवंशिक कमी के कारण हो सकती है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्चे को विशेष निगरानी में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस दुर्लभ मामले ने न सिर्फ आम लोगों बल्कि चिकित्सा जगत को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बच्चे की यह असामान्य स्थिति किस कारण से उत्पन्न हुई है और आगे उसका इलाज किस तरह किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!